चोरी की बोलेरो के साथ एक गिरफ्तार

Published at :02 Jan 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी की बोलेरो के साथ एक गिरफ्तार

लौरिया : लौरिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के बसवरिया पराउटोला गांव से चोरी के एक बोलेरो के साथ एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है. साथ ही वाहन चोरी के काम में लगे एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है. जिसकी पहचान के बाद खोजबीन शुरू कर दी गयी है. पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही […]

विज्ञापन

लौरिया : लौरिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के बसवरिया पराउटोला गांव से चोरी के एक बोलेरो के साथ एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है.

साथ ही वाहन चोरी के काम में लगे एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है. जिसकी पहचान के बाद खोजबीन शुरू कर दी गयी है. पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है. थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. बरामद बोलेरो संख्या बीआर 25ए-7404 को जब्त कर आरोपित के साथ थाना लाया गया है.
आरोपित की पहचान बसवरिया पराउटोला निवासी सुखराम महतो के पुत्र भोला महतो के रूप में हुई है. इस मामले में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेजा जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन चोरी का एक बहुत बड़ा गिरोह का पता चला है और पूरे गिरोह की पहचान कर ली गयी है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन