देसी शराब की गयी जब्त, संचालक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2017 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : बेतिया-अरेराज मुख्य पथ हरदिया स्थित आरके लाइन होटल से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गयी. पुलिस ने शहर के शांतिनगर निवासी होटल संचालक रिंकू प्रसाद उर्फ विधायक व समाहरणालय चौक निवासी विक्की कुमार को गिरफ्तार कर ली. पुलिस ने यह कार्रवाई मुफस्सिल अंचल के इंस्पेक्टर अमानुल्लाह खां को मिली गुप्त सूचना […]
विज्ञापन
बेतिया : बेतिया-अरेराज मुख्य पथ हरदिया स्थित आरके लाइन होटल से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गयी.
पुलिस ने शहर के शांतिनगर निवासी होटल संचालक रिंकू प्रसाद उर्फ विधायक व समाहरणालय चौक निवासी विक्की कुमार को गिरफ्तार कर ली. पुलिस ने यह कार्रवाई मुफस्सिल अंचल के इंस्पेक्टर अमानुल्लाह खां को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की. मुफस्सिल थानाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस निरीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू ईयर की तैयारी को लेकर आरके लाइन होटल में भारी मात्रा में विदेशी शराब मांगाया गया है.
सूचना के आधार पर शनिवार की देर शाम होटल में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान होटल से 375 एमएल के 22 बोतल व 180 एमएल के 31 बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया. वहीं होटल संचालक रिंकू प्रसाद व विक्की कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार लोगों पर नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




