सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट

Published at :27 Dec 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट

नरकटियागंज : केहुनिया गांव में एक सब्जी विक्रेता को मारपीट करने के मामले में शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमे आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है. सब्जी विक्रेता बुंनी पासवान के फर्द बयान पर दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि 13 नवंबर को वह केहुनिया चौक स्थित अपने सब्जी […]

विज्ञापन

नरकटियागंज : केहुनिया गांव में एक सब्जी विक्रेता को मारपीट करने के मामले में शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमे आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है. सब्जी विक्रेता बुंनी पासवान के फर्द बयान पर दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि 13 नवंबर को वह केहुनिया चौक स्थित अपने सब्जी की दुकान पर बैठा था. तभी गांव के ही सुरेश राम ने दुकान पर आकर गुटखा की मांग की. गुटखा नहीं बेचने की बात कहने पर वह उसका रुपया व गल्ला लेकर जाने लगा.

मना करने पर उसने और भूखल राम, सुकट राम, सूरज राम सहित लगभग आधा दर्जन लोगों के साथ उसे खूब पीटा. इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. उसकी पत्नी उसे बचाने आयी तो उक्त लोगों ने उसको भी मारपीट कर घायल कर दिया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि फर्द बयान पर प्राथमिकी कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन