शॉट-सर्किट से जला गन्ना, प्रदर्शन

Published at :07 Dec 2016 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
शॉट-सर्किट से जला गन्ना, प्रदर्शन

योगापट्टी : अंचल के नवलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनहवा पुल के समीप ग्यारह हजार विद्युत तार से किसान रामू प्रसाद महतो के दो कट्टा खेत में लगा गन्ना जल गया. ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत बिजली विभाग के जेई से की गयी थी लेकिन आज तक तार नहीं बदलने से यह घटना हुई. […]

विज्ञापन

योगापट्टी : अंचल के नवलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनहवा पुल के समीप ग्यारह हजार विद्युत तार से किसान रामू प्रसाद महतो के दो कट्टा खेत में लगा गन्ना जल गया. ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत बिजली विभाग के जेई से की गयी थी लेकिन आज तक तार नहीं बदलने से यह घटना हुई. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को नवलपुर-योगापट्टी मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. आंदोलनकारियों में शंभू प्रसाद महतो

, लोरिक महतो आदि ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही से गन्ना जल गया है. यदि अभियंता ने इस बाबत दिलचस्पी ली होती तो तार बदल दिया गया होता और यह क्षति नहीं होती. आंदोलनकारी किसानों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर यह विद्युत तार नहीं बदला गया तो वे विद्युत ग्रिड का घेराव करेंगे और बेतिया-नवलपुर सड़क को जामकर प्रदर्शन करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन