हरनाटांड़ में बाघ की दहाड़ सुन ग्रामीणों ने किया रतजगा, दहशत

हरनाटांड (पचं) : हरनाटांड़ वन प्रक्षेत्र के बैरिया खुर्द गांव के ग्रामीण शुक्रवार की रात बाघ की दहाड़ सुन कर रात भर जागते रहे. लोग अपनी सुरक्षा के लिए घरों के सामने मशाल जला कर बैठे रहे. ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की रात नौ बजे अचानक बाघ की दहाड़ सुनायी पड़ी. बाघ जानवरों के […]
हरनाटांड (पचं) : हरनाटांड़ वन प्रक्षेत्र के बैरिया खुर्द गांव के ग्रामीण शुक्रवार की रात बाघ की दहाड़ सुन कर रात भर जागते रहे. लोग अपनी सुरक्षा के लिए घरों के सामने मशाल जला कर बैठे रहे. ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की रात नौ बजे अचानक बाघ की दहाड़ सुनायी पड़ी. बाघ जानवरों के बथान की ओर बढ़ रहा था,
जो जंगल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर है. तभी लोगों ने शोर मचाया. इसके बाद बाघ गन्ने के खेत में चला गया. वार्ड सदस्य नागेंद्र काजी, भिखारी काजी, संजय माझी व रामसिंह महतो समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि जंगल से भटका नर बाघ शाम ढलते ही गांव के पास पहुंच दहाड़ने लगा. दहाड़ सुन कर ग्रामीणों ने मशाल जला कर शोर किया. शोर के बाद बाघ गन्ने के खेत में चला गया. सुबह भयभीत ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रभारी रेंजर आनंद कुमार को दी. रेंजर ने इसकी सूचना हरनाटांड़ के वन कर्मियों को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




