पेंशन व वेतन निकालने के लिए पहुंचे कर्मियों ने भी खाये धक्के

Published at :02 Dec 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
पेंशन व वेतन निकालने के लिए पहुंचे कर्मियों ने भी खाये धक्के

इंतजाम नहीं. कैश खत्म, ज्यादातर एटीएम से नहीं हुई निकासी बेतिया : आम ग्राहकों के साथ ही गुरुवार को वेतन व पेंशन निकालने पहुंचे कर्मियों को भी कतार में खड़े होकर धक्के खानी पड़ी. इनके लिए कोई इंतजाम नहीं थे. बैंकों की ओर से सरकारी कर्मियों व पेंशनधारियों के लिए अलग काउंटर व विशेष इंतजाम […]

विज्ञापन

इंतजाम नहीं. कैश खत्म, ज्यादातर एटीएम से नहीं हुई निकासी

बेतिया : आम ग्राहकों के साथ ही गुरुवार को वेतन व पेंशन निकालने पहुंचे कर्मियों को भी कतार में खड़े होकर धक्के खानी पड़ी. इनके लिए कोई इंतजाम नहीं थे. बैंकों की ओर से सरकारी कर्मियों व पेंशनधारियों के लिए अलग काउंटर व विशेष इंतजाम के दावे पूरी तरह से हवा-हवाई निकले.
बुजुर्ग पेंशनधारी महिला, पुरुष भी कतार में खड़े दिखे. घंटों इंतजार के बाद उन्हें रकम भुगतान हो सकी. हालांकि बैंकों में लंबी कतार और भीड़ देख कई बुजुर्ग पेंशनधारी मायूस होकर लौट गये. खास यह है कि नोटबंदी के 22 दिन बाद भी बैंकों की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है. कैश का टोटा अभी भी चल रहा है.
नतीजा बैंकों की ओर से कैश देने में आनाकानी की जा रही है. 24 हजार से अधिक निकासी के सरकारी आदेश जारी होने के बाद यहां के बैंकों द्वारा विथ ड्राल फार्म और चेक में रकम ग्राहकों की रजामंदी, दबाव और अनुरोध पर घटाकर भुगतान किया जा रहा है. जबकि बैंकों की ओर से एक सप्ताह में ही हालात को सामान्य कर लेने का दावा किया गया था, लेकिन अभी भी बैंकों में निकासी व जमा को लेकर जद्दोजहद जारी है.
शाम पांच बजे तक जमा-निकासी नहीं, हंगामा : नरकटियागंज. भारतीय स्टेट बैंक मे जमा व निकासी शाम पांच बजे नही होने पर नाराज ग्राहकों ने बुधवार को देर शाम जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया है. प्रदर्शन करने वालों मे शामिल संजय कुमार, सुरेन्द्र कुमार, रहीम मिया, नरेन्द्र कुमार, हसन मिया, बबली कुमार, फुलमोहम्मद अंसारी, वसीम आलम आदि ने बताया कि वे लोग दिन से ही बैंक परिसर स्थित लाइन मे खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे.
पांच बजे के करीब जब उनलोगों की बारी आई तो बैंक कर्मियों ने काउंटर छोड़ दिया. सभी दूर दराज से रुपया निकासी व जमा करने आये हुये थे. वही पैसा जमा करने आए ग्राहकों का कहना था कि शाम मे पैसा जमा नही होने पर रुपया वापस लेकर घर जाने मे परेशानी होगी. वही कुछ ग्राहकों का कहना था कि वे लोग किसान है. रवि की बुआई के लिए उन्हे पैसे की जरूरत है. लेकिन पैसा निकासी नही होने से उनकी खेती प्रभावित हो रही है. उधर बैंक कर्मियों का कहना है कि वे सुबह से लेकर देर शाम तक काम कर रहे है. कार्यालय अवधि समाप्त होने पर भी ग्राहक जबरन बैकिंग का काम करने का दबाव बना रहे है.
एटीएम के शटर रहे गिरे, परेशानी कम नहीं
शहर में एटीएम की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही हैं. कुछ एटीएम को छोड़ ज्यादातर एटीएम के शटर या तो गिरे रहते हैं या फिर कैश नहीं होने के चलते ठप पड़े रहते हैं. इसको लेकर ग्राहकों में नाराजगी भी है. वहीं जिन एटीएम में कैश है, वहां लंबी कतारें लगी रही. घंटेभर की मशक्कत के बाद लोग अपना पैसा निकाल पा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन