बैंकों की ओर लोगों के कदम परेशानी. शहर में हर तरफ दिखा जाम-सा नजारा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आइसीआइसीआइ बैंक की एटीएम पर लगी भीड़ व स्टेट बैंक की एटीएम के पास लगी कतार बेतिया : नोटबंदी के 19 वें दिन दो दिनों की बंदी के बाद सोमवार को बैंक खुलते ही लोग बैंकों की ओर दौड़ पड़े. बैंकों के परिसर में भीड़ से भर गये तो एटीएम पर लंबी कतार लग गई. […]
विज्ञापन
आइसीआइसीआइ बैंक की एटीएम पर लगी भीड़ व स्टेट बैंक की एटीएम के पास लगी कतार
बेतिया : नोटबंदी के 19 वें दिन दो दिनों की बंदी के बाद सोमवार को बैंक खुलते ही लोग बैंकों की ओर दौड़ पड़े.
बैंकों के परिसर में भीड़ से भर गये तो एटीएम पर लंबी कतार लग गई. हालांकि बैंक में सामान्य दिनों की तरह कार्य संपादित हुआ. जमा काउंटर से ज्यादा निकासी काउंटर पर ग्राहकों की भीड़ रही. कैश निकालने को लेकर लोग जद्दोजहद करते देखे गये.
खास यह रहा कि भारत बंदी को लेकर लोग संशकित थे कि बैंको में कामकाज होगा कि नहीं. लेकिन बैंको पर बंद का कोई असर नहीं पड़ा. हालांकि भारत बंद को लेकर शहर में जाम का नजारा दिखा. वहीं ग्रामीण क्षेत्र के बैंको में भीड़ शहरो की अपेक्षा देखने को मिली. यहां लोग रुपये की निकासी के लिए सुबहसे हीं बैंक पहुंचने लगे. जबकि शहर के बैंकों में सामान्य दिनों की हीं भांति लेने देन के कार्य हुए. एटीएम पर लंबी कतारें जरुर देखने को मिली.
सुबह से ही लोग रुपये निकासी के लिए कतारबद्ध रहे. भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के समीप लगे एटीएम पर कतार लम्बी होनेके कारण जाम सा नजारा रहा.सड़कों पर वाहन रेंगते रहे.
नोटबंदी
दो दिनों के लगातार बैंकों के बंद रहने से एकाएक बैंकों में बढ़ी भीड़
एटीएम पर भी बढ़ा दबाव, कई जगह कैश नहीं होने से तनाव में दिखे लोग
पूरे दिन शहर में जाम से जूझते रहे लोग, ट्रैफिक पुलिस भी रही परेशान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










