12 में चार एटीएम चालू, कैश महज दो में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नरकटियागंज : नोटबंदी के 18दिन बाद भी नर कटियागंज शहर में एटीएम की व्यवस्था सुधर नहीं सकी है. सरकार की ओर से किये जा रहे सभी दावे यहां फेल दिख रहे हैं. नतीजा ग्राहक कैश निकालने को लेकर परेशान हो रहे हैं. यह हालात 18 दिन से हैं. जबकि नोटबंदी के बाद एटीएम की व्यवस्था […]
विज्ञापन
नरकटियागंज : नोटबंदी के 18दिन बाद भी नर कटियागंज शहर में एटीएम की व्यवस्था सुधर नहीं सकी है. सरकार की ओर से किये जा रहे सभी दावे यहां फेल दिख रहे हैं. नतीजा ग्राहक कैश निकालने को लेकर परेशान हो रहे हैं. यह हालात 18 दिन से हैं. जबकि नोटबंदी के बाद एटीएम की व्यवस्था को दुरूस्त कर लेने के दावे किये गये थे. लेकिन, दावे खोखले साबित हो रहे हैं.
खास यह है कि नगर मे सभी बैंको के 12 एटीएम है. लेकिन शनिवार को एसबीआई का मात्र चार ही एटीएम खुला मिला. उसमे भी सिर्फ दो एटीएम मे ही पैसा था. दो एटीएम सिर्फ बैलेस चेक करने के काम आ रहा था. दिक्कत वाली बात यह रही कि शनिवार के कारण सभी बैंक बंद रहा. जिसके कारण ग्राहकों को एटीएम ही पैसा निकालने का एक मात्र सहारा था. लेकिन लगभग दस एटीएम के बंद रहने के कारण लोगों के बीच परेशानी देखने को मिला.
नगर के चीनी मिल स्थित एसबीआई के दो एटीएम से ही पैसा की निकासी हो रही है. जिसको लेकर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही. एटीएम व्यवस्था दुरूस्त नहीं होने से लोगों को खासा परेशानी का आलम झेलना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










