सांड के मारने से जख्मी ग्रामीण की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
योगापट्टी : थाना क्षेत्र के हरपुरवा नया टोला निवासी 40 वर्षीय नाजिर अंसारी की मौत शुक्रवार की रात एमजेके अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. उनको गुरुवार की रात एक सांड ने मारकर जख्मी कर दिया तथा इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में […]
विज्ञापन
योगापट्टी : थाना क्षेत्र के हरपुरवा नया टोला निवासी 40 वर्षीय नाजिर अंसारी की मौत शुक्रवार की रात एमजेके अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. उनको गुरुवार की रात एक सांड ने मारकर जख्मी कर दिया तथा इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में गम के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे थे. मृतक के मौत से दो लड़के ओर तीन लड़कियों के सर से बाप का साया उठ गया है.
सांड़ के उत्पात और आतंक से दहशत : सांड के आये दिन ग्रामीणों पर हमले से दहशत की स्थिति कायम है. ग्रामीणों का कहना है कि इसकी सूचना कई बार प्रशासन को दी गयी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह तथा सीओ शंभूनाथ राम को सूचना दे दी गयी है. मौके पर बगही पुरैना के मुखिया, जिला पार्षद गौरव कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










