दो सौ लीटर अर्ध निर्मित शराब नष्ट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Nov 2016 12:33 AM (IST)
विज्ञापन

वाल्मीकिनगर : पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे विशेष चौकसी व गश्ती के दौरान शुक्रवार को वाल्मीकिनगर पुलिस ने सेमरी डीह गांव से सटे वन क्षेत्र के नजदीक लावारिस स्थिति में 15 टीन देशी कच्चा शराब का घोल जब्त किया तथा उसे नष्ट कर दिया. गश्ती दल का नेतृत्व कर रहे वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष भगतलाल मंडल […]
विज्ञापन
वाल्मीकिनगर : पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे विशेष चौकसी व गश्ती के दौरान शुक्रवार को वाल्मीकिनगर पुलिस ने सेमरी डीह गांव से सटे वन क्षेत्र के नजदीक लावारिस स्थिति में 15 टीन देशी कच्चा शराब का घोल जब्त किया तथा उसे नष्ट कर दिया. गश्ती दल का नेतृत्व कर रहे वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष भगतलाल मंडल ने बताया कि पुलिस कप्तान बगहा के दिशा निर्देश पर शराब व अपराध पर नियंत्रण हेतु नियमित गश्ती की जा रही है.
इसी क्रम में शुक्रवार को वन क्षेत्र के निकट लगभग 200 लीटर कच्ची अर्द्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. इस मामले में संलिप्त लोगों के विरूद्ध नयी उत्पाद अधिनियम के तहत कारवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




