मेडिकल कॉलेज में शिशु वार्ड नहीं हो सका शुरू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एमसीआइ की टीम को दिखाने के लिए खुला था वार्ड का ताला मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने लिखा था अस्पताल अधीक्षक को पत्र बेतिया : स्थानीय एमजेके अस्पताल सह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रसव वार्ड के निकट स्थित शिशु वार्ड उद्घाटन के बाद भी शुरू नहीं हो सका. आरोप है कि दो दिनों तक […]
विज्ञापन
एमसीआइ की टीम को दिखाने के लिए खुला था वार्ड का ताला
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने लिखा था अस्पताल अधीक्षक को पत्र
बेतिया : स्थानीय एमजेके अस्पताल सह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रसव वार्ड के निकट स्थित शिशु वार्ड उद्घाटन के बाद भी शुरू नहीं हो सका. आरोप है कि दो दिनों तक जिले में जांच करती एमसीआई को दिखाने भर के लिए इस वार्ड का ताला खोला गया था.
लेकिन टीम के जाते ही फिर से वार्ड का कार्य ठप हो गया. इसको लेकर स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने रोष जताते हुए जिला प्रशासन से हस्तक्षेप करते हुए शिशु वार्ड को शुरू करने की मांग की है.
ज्ञात हो कि पिछले दिनों इस संबंध में प्रभात खबर में खबर प्रकाशित हुई थी तो जिसको गंभीरता से लेते हुए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव रंजन प्रसाद ने इसे संचालन करने का आदेश जारी किया था. एमजेके अस्पताल के अधीक्षक को एक पत्र जारी था. जिसमें कहा गया था कि शिशु रोग विभाग को सुचारू रूप से संचालन हेतु उनके द्वारा अनेक बार स्मारित किया गया है. अस्पताल उपाधीक्षक को उन्होंने कई बार मौखिक भी कहा था.
उन्होंने बताया था कि एसएनसीयू शिशु विभाग के लिए चिकित्सकों का रोस्टर डयूटी भी तैयार किया गया है. निदेशक प्रमुख (नर्सिंग), स्वास्थ्य सेवायें बिहार पटना की ओर से नवपदस्थापित जीएनएम की सेवा प्राथमिकता के आधार पर शिशु वार्ड के संचालन में लेना है. ऐसे में शिशु वार्ड का अनवरत संचालन करना सुनिश्चित करने को कहा था. लेकिन इसके बाद भी शिशु वार्ड आम लोगों के लिए कारगर नहीं हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










