पावर सह ट्रांसमिशन ग्रिड चार्ज, जुड़ेंगे चार सबस्टेशन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सीएम, ऊर्जा मंत्री, गन्ना मंत्री समेत अन्य ने ली पटना संवाद कक्ष से जानकारी मैनाटांड : प्रखंड मुख्यालय के मैनाटांड़ गांव के परती पर करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा पावर सह ट्रांसमिशन ग्रिड को चार्ज कर लिया गया है. ट्रांसमिशन के अधीक्षण अभियंता म. आजम खां ने बताया कि पटना के संवाद कक्ष […]
विज्ञापन
सीएम, ऊर्जा मंत्री, गन्ना मंत्री समेत अन्य ने ली पटना संवाद कक्ष से जानकारी
मैनाटांड : प्रखंड मुख्यालय के मैनाटांड़ गांव के परती पर करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा पावर सह ट्रांसमिशन ग्रिड को चार्ज कर लिया गया है. ट्रांसमिशन के अधीक्षण अभियंता म. आजम खां ने बताया कि पटना के संवाद कक्ष से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उर्जा मंत्री, विज्येन्द्र यादव एवं गन्ना विकास मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज आलम ने पावर ग्रिड के चार्ज होने की पूरी मॉनिटरिंग की. इधर पावर ग्रिड के उपकरण को सही सलामत चार्ज होने पर ट्रांसमिशन के अधिकारियों व अभियंताओं ने खुशी जाहिर की.
अधिकारी ने बताया कि इस पावर ग्रिड से मैनाटांड, सिकटा, जमुनिया एवं सरगटिया सब स्टेशन को जोड़ा जायेगा. मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता ट्रांसमिशन गिरीश कुमार, जीएम रोहित कुमार, जेई रीतिक रंजन व संवेदक संजय सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










