अपहरण का नाटक रचनेवाला युवक बरामद तीन लाख रुपये पिता से मांगी थी फिरौती

Published at :13 Sep 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरण का नाटक रचनेवाला युवक बरामद तीन लाख रुपये पिता से मांगी थी फिरौती

बेतिया : पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना के मटियरिया से अपहृत युवक को पुलिस ने बेतिया रेलवे स्टेशन से सोमवार की सुबह बरामद कर लिया. बरामद युवक मुखदेव यादव का पुत्र प्रकाश कुमार यादव बताया गया है. पहाड़पुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने प्रकाश के अपहरण के मामले को झूठा बताया है. प्रकाश ने झूठा […]

विज्ञापन

बेतिया : पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना के मटियरिया से अपहृत युवक को पुलिस ने बेतिया रेलवे स्टेशन से सोमवार की सुबह बरामद कर लिया. बरामद युवक मुखदेव यादव का पुत्र प्रकाश कुमार यादव बताया गया है. पहाड़पुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने प्रकाश के अपहरण के मामले को झूठा बताया है. प्रकाश ने झूठा अपहरण व फिरौती की साजिश रच फोन से परिजनों को सूचना दी थी. परिजनों की सूचना पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी.

युवक की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी गयी. युवक ट्रेन पकड़ बाहर भागने की फिराक में था. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर युवक को बरामद कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रकाश रविवार की सुबह 10.30 बजे घर से निकला. शाम में परिजनों को फोन कर तीन लाख के लिए अपहरण कर लेने की बात कही थी. परिजनों ने इसकी सूचना दी. बेतिया व पहाड़पुर पुलिस ने संयुक्त रूप से जाल बिछा कर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन