चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस गिरफ्त में आये साइकिल चोरी के आरोपी बेतिया : शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डा़ एनएन शाही के क्लीनिक में इलाज कराने आये मरीज के परिजन का साइकिल चोरी करने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है. गिरफ्तार चोर मनुआपुल थाना क्षेत्र तुनिया के अनिल […]
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस गिरफ्त में आये साइकिल चोरी के आरोपी
बेतिया : शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डा़ एनएन शाही के क्लीनिक में इलाज कराने आये मरीज के परिजन का साइकिल चोरी करने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है.
गिरफ्तार चोर मनुआपुल थाना क्षेत्र तुनिया के अनिल मियां, सरिसिया ओपी के सिरिसिया गांव के विनोद साह बताये गये हैं. नगर पुलिस ने दोनों चोरी के आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तुनिया से अनिल मियां को गिरफ्तार किया गया. अनिल के निशानदेही पर सिरिसिया से विनोद को गिरफ्तार किया गया.
दोनों को साइकिल चोरी के आरोप में जेल भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार, बगहा पुलिस पुलिस जिला के भैरोगंज थाना के धर्मपुर का रहने वाला इंटर का छात्र महेश्वर यादव की साइकिल चोरी हुई थी. वह छावनी में किराये के मकान में रखकर पढ़ाई करता है. डा़ एनएन शाही के यहां छात्र अपने दादा का इलाज कराने आया हुआ था. इसी बीच चोरों ने उसकी साइकिल चुरा ली. डॉक्टर के क्लीनिक में लगे सीसीटीवी फुटेज में अनिल को साइकिल चोरी करते देखा गया. इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों चोरी को गिरफ्तार कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










