ट्रेन से 100 बोतल विदेशी शराब जब्त

Published at :08 Sep 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से 100 बोतल विदेशी शराब जब्त

बेतिया : उत्तर प्रदेश से डाउन सत्याग्राह एक्सप्रेस ट्रेन से तस्करी कर लायी जा रही 100 बोतल विदेशी शराब जीआरपी पुलिस ने जब्त कर ली. वहीं अवैध शराब दो धंधेबाज भी धर-दबोचे गये. गिरफ्तार अवैध शराब के धंधेबाज नगर थाना के इलाराम चौक मिठाटोली के उदय कुमार व बैरिया थाना के संतघाट निवासी रविन्द्र कुमार […]

विज्ञापन

बेतिया : उत्तर प्रदेश से डाउन सत्याग्राह एक्सप्रेस ट्रेन से तस्करी कर लायी जा रही 100 बोतल विदेशी शराब जीआरपी पुलिस ने जब्त कर ली. वहीं अवैध शराब दो धंधेबाज भी धर-दबोचे गये. गिरफ्तार अवैध शराब के धंधेबाज नगर थाना के इलाराम चौक मिठाटोली के उदय कुमार व बैरिया थाना के संतघाट निवासी रविन्द्र कुमार यादव बताये गये हैं. दोनों धंधेबाजों को नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत बुधवार को जेल भेज दिया गया.

जीआरपी थानाध्यक्ष बीडी सिंह ने बताया कि दिल्ली से चलकर रक्सौल जाने वाली डाउन सत्यग्राह एक्सप्रेस से भारी मात्रा में विदेशी शराब धंधेबाज लेकर आ रहे हैं. सूचना के आधार पर मंगलवार की शाम करीब 4 बजे बेतिया रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया गया. इसी बीच रेलवे स्टेशन पर तीन काटून लेकर दो धंधेबाज उतरे. जब काटून का जांच किया गया,तो 100 बोतल रॉयल स्टैग विदेशी शराब पाया गया.

तस्करी के आरोप में दोनों धंधेबाज उदय व रविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया. जब्त विदेशी शराब में रॉयल स्टैग के 180 एमएल के 80 बोतल व 375 एमएल के 20 बोतल जब्त कर लिया गया. बगहा. एक माह से फरार चल रहे शराब कारोबरी को पटखौली ओपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ओपी प्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि मंगलपुर निवासी रवींद्र कुमार यादव के घर छापेमारी कर 15 बोतल शराब बरामद किया गया था. लेकिन गृहस्वामी रवींद्र फरार हो गया था.

इस मामले में कांड संख्या 303/16 दर्ज कर पुलिस इसकी तलाश कर रही थी.
कई जगहों पर पकड़ी गयी शराब
60 बोतल नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार : सिकटा. बलथर पुलिस ने गश्ती के दौरान अहले सुबह दो बाइक पर लदे 60 बोतल नेपाली शराब के साथ दो व्यक्ति को ओरिया नदी के पास से गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार दोनों लोकेश कुमार साह और रविकांत कुशवाहा चनपटिया थाना क्षेत्र के चौबे टोला गांव के रहने वाले है़
महिला कारोबारी धरायी : मैनाटांड़. स्थानीय पुलिस ने रमपुरवा गांव में छापेमारी कर छह बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक कारोबारी को धर-दबोचा है़ थानाध्यक्ष आऱ रहमान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रमपुरवा गांव में एक महिला कारोबारी नेपाल से शराब लाकर बेच रही है़
सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर माला देवी के साथ छह बोतल नेपाली सौफी शराब को जब्त किया गया़ गिरफ्तार कारोबारी पर नई उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत कांड दर्ज कर जेल भेज दिया गया है़ं
शराबी गिरफ्तार : हरनाटांड़ . लौकरिया थाना की पुलिस ने मंगलवार की रात मोहना चौक से वाहन चेकिंग के दौरान एक शराबी को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराबी पटखौली थाना के डुमवलिया निवासी ओमप्रकाश चौधरी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन