दो बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार, भेजा जेल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नरकटियागंज : गोरखपुर से आने वाली सवारी गाड़ी में सफर के दौरान एक यात्री को दो बोतल शराब के साथ रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार यात्री के विरुद्ध रेल थाना मे प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. जीआरपी के प्रभारी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से मुजफ्फरपुर जाने […]
विज्ञापन
नरकटियागंज : गोरखपुर से आने वाली सवारी गाड़ी में सफर के दौरान एक यात्री को दो बोतल शराब के साथ रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार यात्री के विरुद्ध रेल थाना मे प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.
जीआरपी के प्रभारी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से मुजफ्फरपुर जाने वाली सवारी गाड़ी 55208 में जांच अभियान चलाया जा रहा था. स्थानीय स्टेशन से उक्त ट्रेन के एक डिब्बे में दो बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार यात्री की
पहचान मझौलिय थाना क्षेत्र के जौकटिया निवासी भीखल ठाकुर का पुत्र दुखन ठाकुर के रूप में हुई है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि यात्री हलदवानी से ही विदेशी शराब की दो बोतल ले कर आ रहा था. उन्होंने बताया कि उक्त यात्री ने यात्रा के दौरान शराब भी पिये हुआ था. जिसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










