भुगतान नहीं करने पर बगहा मिल पर होगी एफआइआर

Published at :18 Jun 2016 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
भुगतान नहीं करने पर बगहा मिल पर होगी एफआइआर

बेतिया : जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों का बकाया भुगतान मिलें अविलंब कर दे़ इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं किया जाये़ बगहा चीनी मिल पर किसानों का अधिक बकाया है़ इसे शीध्र भुगतान करें, नहीं तो चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जायेगी़ डीएम श्री सिंह शुक्रवार […]

विज्ञापन

बेतिया : जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों का बकाया भुगतान मिलें अविलंब कर दे़ इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं किया जाये़ बगहा चीनी मिल पर किसानों का अधिक बकाया है़ इसे शीध्र भुगतान करें, नहीं तो चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जायेगी़ डीएम श्री सिंह शुक्रवार को विकास भवन सभा कक्ष में क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक में निर्देश दे रहे थे़

ईंख विभाग के पदाधिकारी व जिला अवस्थित गन्ना मिलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई बैठक में गन्ना किसानों के विभिन्न समस्याओं यथा चीनी मिल प्रबंधन द्वारा किसानों को भुगतान करने में देरी किया जाना, गन्ना को खेत से मिल तक पहुंचाने में ट्रांसपोटेशन की समस्या आदि मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ. जिला पदाधिकारी ने कहा कि क्षेत्रीय विकास परिषद के फंड से जरूरी कार्य का निष्पादन कराया जाये.

इस फंड का व्यय ऐसी योजनाओं में किया जाय जो आम एवं सीमांत किसानों के लिए ज्यादा उपयोगी हो. उन्होंने कहा कि इस वर्ष अच्छी वर्षा होने की संभावना है. जिसके चलते बाढ़ की समस्या से इंकार नहीं किया जा सकता है. इसलिए बाढ़ के वक्त जरुरत के मुताबिक उक्त फंड का व्यय किया जाना उचित होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन