टमाटर के दाम बढ़े

Published at :17 Jun 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
टमाटर के दाम बढ़े

बाजार भाव . आम में आयी और िमठास टमाटर के स्वाद में खटास बेतिया : टमाटर खाने वाले शौकीनो को बारिश की मार झेलनी पड़ सकती है़ कल तक बाजार में तीस से चालीस रूपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब पचास से साठ रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है़ आने वाले […]

विज्ञापन

बाजार भाव . आम में आयी और िमठास टमाटर के स्वाद में खटास

बेतिया : टमाटर खाने वाले शौकीनो को बारिश की मार झेलनी पड़ सकती है़ कल तक बाजार में तीस से चालीस रूपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब पचास से साठ रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है़ आने वाले दिनो में इसके दामो में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है़ दस दिन पहले तक तीस से चालीस रुपया प्रति किलो बिकने वाला टमाटर इन दिनो साठ रूपये प्रति किलो की दर पर पहुंच गया है़ सब्जी विक्रेता टमाटर के दाम बढ़ने से परेशान है़
मीना बाजार में टमाटर की दूकान लगाने वाले सुरेन्द्र कुमार की माने तो एक किलो टमाटर खरीदने वाले अब दो से ढाई सौ ग्राम ही टमाटर की खरीदारी कर रहे है़ सब्जी विक्रेताओं का मानना है कि मॉनसून से पहले हुई बारिश ने टमाटर की खेती को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है़ दाम बढ़ना स्वाभाविक है़ वही आम के दाम में कोई खास अंतर बाजार में नही दिखाई दे रहा़ एक माह पूर्व आम सौ से एक सौ बीस रुपये प्रति किलो बिक रहा था जबकि वर्तमान समय आम की कीमत चालीस से पचास रुपये ही है़
जर्दा आम- 40 से 50 रुपये- प्रति किलो सबूजा आम 40 से 45 रुपये प्रति किलो मालदा आम 30 से 40 रुपये प्रति किलो कलकतिया 40 से 50 रुपये प्रति किलो
टमाटर के दाम – 60 से 70 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन