कौशल प्राप्त युवाओं का कल िमलेगी नौकरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

सुरक्षा के क्षेत्र में चयनित किये जायेंगे योग्य अभ्यर्थी डीएम ने दिया बगहा एसडीएम को नियोजन मेला लगाने का निर्देश बेतिया : कौशल प्राप्त युवाओं को सुरक्षा के क्षेत्र में नौकरी मिलेगी़ जिला प्रशासन द्वारा नियोजन मेला लगवाकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करने का निर्देश दिया गया है़ डीएम लोकेश कुमार सिंह ने बगहा एसडीएम […]
विज्ञापन
सुरक्षा के क्षेत्र में चयनित किये जायेंगे योग्य अभ्यर्थी
डीएम ने दिया बगहा एसडीएम को नियोजन मेला लगाने का निर्देश
बेतिया : कौशल प्राप्त युवाओं को सुरक्षा के क्षेत्र में नौकरी मिलेगी़ जिला प्रशासन द्वारा नियोजन मेला लगवाकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करने का निर्देश दिया गया है़
डीएम लोकेश कुमार सिंह ने बगहा एसडीएम को 15 जून के दिन नियोजन मेला लगवाकर नियोजन व प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया है़ श्रम संसाधन विभाग और कौशल विकास मिशन के तहत मेला मे आने वाले अधिकारियो व अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नही हो डीएम ने अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश भी जारी किया है़ डीएम ने एसडीएम बगहा को स्थल चयन करने और भीड़ अधिक होने के बाद विधि व्यवस्था में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न नहीं हो पर्याप्त रूप में दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया है़
कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य को नियोजन मेला के पास पीने का पानी व्यवस्था करने,पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को नियोजन मेला में पहुंचने वाले अधिकारियो के लिए आवासन स्थल निर्धारित करने की जिम्मेवारी जिला प्रशासन द्वारा दी गई है़ वहीं नियोजन मेला का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने की जिम्मेवारी प्रभारी पदाधिकारी थरूहट समेकित विकास अभिकरण को दी गई है़ यहां बता दें कि कौशल प्राप्त युवाओं को जी 4 एस कंपनी द्वारा सिक्योरिटी के क्षेत्र में नियोजन किया जाना है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




