मामले को मैनेज करने को गिफ्ट में दिया मोबाइल

Published at :31 May 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
मामले को मैनेज करने को गिफ्ट में दिया मोबाइल

छात्र सिद्धार्थ की पिटाई के मामले में चनपटिया पुलिस का नया कारनामा, मामले को किया रफा-दफा छात्र समेत उसके पिता के खिलाफ दर्ज मामला भी हटाया बेतिया़ : थाने की चहारदीवारी के भीतर इंटरमीडिएट के छात्र सिद्धार्थ की पिटाई के मामले में चनपटिया पुलिस का नया कारनामा सामने आया है़ आरोप है कि जांच के […]

विज्ञापन

छात्र सिद्धार्थ की पिटाई के मामले में चनपटिया पुलिस का नया कारनामा, मामले को किया रफा-दफा

छात्र समेत उसके पिता के खिलाफ दर्ज मामला भी हटाया
बेतिया़ : थाने की चहारदीवारी के भीतर इंटरमीडिएट के छात्र सिद्धार्थ की पिटाई के मामले में चनपटिया पुलिस का नया कारनामा सामने आया है़ आरोप है कि जांच के जद में आये थानाध्यक्ष ने मामले को मैनेज कर लिया है़
पीड़ित छात्र को पुलिस ने नया मोबाइल खरीद कर गिफ्ट की है, साथ ही छात्र सिद्धार्थ समेत उसके पिता के खिलाफ दर्ज मामले को भी हटा दिया है़ पुलिस का यह रुप अब सवालों के घेरे में है़ बीते 16 मई की थाने के चौकीदार संतोष कुमार के बुलावे पर चनपटिया नगर पंचायत वार्ड नंबर सात का रहने वाला छात्र सिद्धार्थ अपने पिता नृपेंद्र रंजन के साथ थाने गया था़ आरोप है कि पुलिस ने वहां किसी बात पर छात्र के पिता नृपेंद्र रंजन की पिटाई शुरू कर दी़
इसे देख सिद्धार्थ ने पुलिस को रोका तो उसे भी बेरहमी से पीट दिया गया़ मामले में सिद्धार्थ ने एसपी से इसकी लिखित शिकायत की थी़ जिसकी जांच एसपी ने सदर एसडीपीओ संजय झा को सौंपा था़ इधर, शनिवार की शाम मामले को थाने पर मैनेज कर दिया गया है़ आरोप है कि पुलिस ने पिटाई के दौरान टूटे मोबाइल के बदले सिद्धार्थ को नया मोबाइल दी है़ केस से नाम हटाने की भी बात कही जा रही है़
अनुसंधान में हटता है नाम, कोई बड़ी बात नहीं : इस संदर्भ में चनपटिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा का कहना है कि अनुसंधान के दौरान केस से नाम हटता है, यह कोई बड़ी बात नहीं है़ मोबाइल देने के बारे में कोई जानकारी नहीं है़
वहीं इस मामले में जांच के लिए नियुक्त पदाधिकारी सदर एसडीपीओ संजय झा ने बताया कि चुनाव में व्यवस्था के चलते अभी वह इस मामले की जांच शुरू नहीं कर सके है़ं जल्द ही वह जांच कर इसकी रिपोर्ट एसपी को सौपेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन