चनपटिया व लौरिया के दो मिलरों ने किया 91.88 लाख का गबन

बेतिया : चनपटिया व लौरिया के दो मिलरों ने राज्य खाद्य निगम की 91 लाख 88 हजार की राशि गबन कर लिया है़ गबन के मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक प्रमोद कुमार ने चनपटिया व लौरिया थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है़ चनपटिया थाने में दर्ज प्राथमिकी […]
बेतिया : चनपटिया व लौरिया के दो मिलरों ने राज्य खाद्य निगम की 91 लाख 88 हजार की राशि गबन कर लिया है़ गबन के मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक प्रमोद कुमार ने चनपटिया व लौरिया थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है़ चनपटिया थाने में दर्ज प्राथमिकी में कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में अवस्थित मेसर्स चंपारण राईस उद्योग के प्रोपराइटर योगापट्टी थाना के भवानीपुर के अनिश राज को आरोपी बनाया गया है़
अनिश राज पर आरोप है कि उसने राज्य खाद्य निगम से वर्ष 2013 में 20542.80 क्विंटल धान एकरारनामा बना कर लिया था़ धान के बदले चावल भारतीय खाद्य निगम को आपूर्ति करना था़ लेकिन चावल आपूर्ति नहीं कर 74 लाख 31 हजार रूपया राशि का गबन कर लिया है़ वहीं लौरिया थाना में दर्ज प्राथमिकी में मेसर्स जय माता दी राइस मिल के प्रोपराइटर राजू कुमार जायसवाल को आरोपी बनाया गया है़
मिलर पर आरोप है कि वर्ष 2012-013 में राज्य खाद्य निगम से 811.42 क्विंटल धान लिया था़ जिसका चावल बना कर भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में आपूर्ति कराना था़ लेकिन चावल आपूर्ति नहीं कर 17 लाख 57 हजार रुपया का गबन कर लिया. चनपटिया थानाध्यक्ष आरके झा व लौरिया थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




