योगापट्टी से पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 May 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

पटना के डॉक्टर से एक करोड़ रंगदारी मांगने का मामला बेतिया/योगापट्टी : पटना के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ हेमंत वर्मा मांगी गयी एक करोड़ रुपये की रंगदारी मामले का तार जिले के योगापट्टी से जुड़ गया है़ मोबाइल लोकेशन के आधार पर गुरुवार को योगापट्टी पहुंची पटना पुलिस ने योगापट्टी थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी […]
विज्ञापन
पटना के डॉक्टर से एक करोड़ रंगदारी मांगने का मामला
बेतिया/योगापट्टी : पटना के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ हेमंत वर्मा मांगी गयी एक करोड़ रुपये की रंगदारी मामले का तार जिले के योगापट्टी से जुड़ गया है़ मोबाइल लोकेशन के आधार पर गुरुवार को योगापट्टी पहुंची पटना पुलिस ने योगापट्टी थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी रमाकांत यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस उसे अपने साथ पटना ले गयी. पुलिस डॉक्टर से मांगी गयी रंगदारी मामले में रामाकांत की संलिप्तता की जांच कर रही है. छापेमारी में पटना पुलिस के अलावा योगापट्टी,
योगापट्टी से पुिलस…
शनिचरी, सिरिसिया व नवलपुर थाने की पुलिस शामिल थी. योगापट्टी थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि 24 मई को पटना के कंकड़बाग के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ हेमंत कुमार से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी. रंगदारी में प्रयुक्त मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर पटना पुलिस बरियारपुर पहुंची थी. रमाकांत को गिरफ्तार कर पटना ले गयी. मामला पटना से जुड़ा है. इसलिए इसमें ज्यादा जानकारी नहीं है.
मोबाइल लोकेशन आधार पर बरियारपुर के रमाकांत यादव को गिरफ्तार कर ले गयी पटना पुलिस
24 मई को पटना शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ हेमंत वर्मा से मांगी गयी थी एक करोड़ की रंगदारी
कंकड़बाग थाने में
दर्ज है प्राथमिकी
डॉ हेमंत वर्मा से मंगलवार की रात उनके मोबाइल पर फोन कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गयी थी. रकम नहीं देने पर बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी. इस मामले में उन्होंने तुरंत कंकड़बाग थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




