आंधी से तार टूटा, 24 घंटे से बिजली गुल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सोमवार की शाम आयी थी भीषण आंधी, जिसमें हाई टेंशन तार लगभग 35 जगहों पर टूट कर गिर गया विद्युत विभाग द्वारा लगातार किया जा रहा मरम्मत का कार्य बैरिया : प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम आये भिषण आंधी-तूफान ने एक की जान ले ली है़ साथ ही आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो […]
विज्ञापन
सोमवार की शाम आयी थी भीषण आंधी, जिसमें हाई टेंशन तार लगभग 35 जगहों पर टूट कर गिर गया
विद्युत विभाग द्वारा लगातार किया जा रहा मरम्मत का कार्य
बैरिया : प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम आये भिषण आंधी-तूफान ने एक की जान ले ली है़ साथ ही आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गयी़ आंधी ने करीब 35 जगहों पर हाइटेंशन तार भी तोड़ दिया़ का तार टूटने के कारण प्रखंड क्षेत्र में लगभग 24 घंटे से िबजली की सेवा बाधित हो गयी है़ जिससे आमजन जीवन अस्त-व्यस्त हो गयी है़
वहीं कई जगहों परे फूस, छप्पस व अलबेस्टर के घर क्षतिग्रस्त हो गया़ जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के तुमकडिया, भितहां, बलुआ, सिसवा सरैया, लौकरिया आदि गांवों में हाई टेंशन तार पर ही पेड़ गिर जाने से तार टूट गये़ जिसके चलते विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गयी है़ इधर विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार की सुबह से ही विद्युत तारों की मरम्मती में जुट गये है़
कर्मी द्वारा आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि एक सप्ताह के अंदर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जायेगी़ इस संदर्भ में कनीय अभियंता विनय कुमार ने बताया कि मरम्मति कार्य के लिए स्टीमेट तैयार किया जा रहा है़ विभाग से स्वीकृति मिलते ही कार्य पूरा करा दिया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










