हॉस्टल में कोई सुविधा ही नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 May 2016 4:55 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : स्थानीय गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र सोमवार को दुबारा कलेक्ट्रेट पहुंचे ओर डीएम को शिकायती पत्र दी़ छात्रों ने शिकातजी लहजे में कहा कि सर हमारा हॉस्टल कॉलेज कैम्पस से बाहर है़, जहां कोई समुचित सुविधा नहीं है़ गार्ड भी नहीं रहता है़ छात्राओं का हॉस्टल भी कॉलेज […]
विज्ञापन
बेतिया : स्थानीय गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र सोमवार को दुबारा कलेक्ट्रेट पहुंचे ओर डीएम को शिकायती पत्र दी़ छात्रों ने शिकातजी लहजे में कहा कि सर हमारा हॉस्टल कॉलेज कैम्पस से बाहर है़, जहां कोई समुचित सुविधा नहीं है़ गार्ड भी नहीं रहता है़
छात्राओं का हॉस्टल भी कॉलेज कैम्पस से दूर है़ इसके अलावे लेक्चर रुम में भी संसाधनों का अभाव है़ पर्याप्त संख्या में लेक्चर रूम भी नहीं है़ कॉलेज स्थापना के आठ साल बाद भी कॉलेज का अपना भवन नहीं है़ छात्रों ने डीएम से यह समस्या दूर कराने की मांग की़ साथ ही कहा कि जब तक कॉलेज कैम्पस में हमारा हॉस्टल नहीं होता, तब तक के लिए कोई बेहतर विकल्प की व्यवस्था की जाये़ शिकायत करने वाले छात्रों में अविनाश कुमार, देवनारायण यादव, शशिकांत कुमार समेत तमाम एमबीबीएस छात्र मौजूद रहे़
शिकायत दो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




