बलथर में पुलिस पर हमला करनेवाले 22 गिरफ्तार

Published at :17 May 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
बलथर में पुलिस पर हमला करनेवाले 22 गिरफ्तार

बलथर में 10 लीटर शराब के साथ दो युवकों अशोक पासवान व नवनीत िमश्र को पुिलस ने पकड़ा. इस बीच नवनीत िमश्र भाग खड़ा हुआ. उसने ग्रामीणों को गिरफ्तारी की सूचना दी. नवनीत की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर अशोक को छुड़ा लिया. इसके बाद आधा दर्जन […]

विज्ञापन

बलथर में 10 लीटर शराब के साथ दो युवकों अशोक पासवान व नवनीत िमश्र को पुिलस ने पकड़ा. इस बीच नवनीत िमश्र भाग खड़ा हुआ. उसने ग्रामीणों को गिरफ्तारी की सूचना दी. नवनीत की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर अशोक को छुड़ा लिया. इसके बाद आधा दर्जन थाने की पुलिस ने छापेमारी कर पुलिस हिरासत से छुड़ाये गये धंधेबाज अशोक पासवान सहित 22 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़

जबिक एक धंधेबाज नवनीत मिश्र पुलिस पकड़ से अब भी बाहर है़
बेतिया / सिकटा : बलथर में ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल कर अवैध शराब के धंधेबाज धनकुटवा के अशोक पासवान को छुड़ा लिया़ पुलिस पर हमला करने व अवैध शराब के धंधेबाज को छुड़ा के आरोप में पुलिस ने अशोक पासवान सहित 22 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
फरार एक अन्य धंधेबाज नवनीत मिश्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है़ गिरफ्तार सभी आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया़ एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि बलथर थाना संख्या-40/016 मामले में मिले आवेदन की जांच करने बलथर थाना में पदस्थापित जमादार विकाउ राम चौकीदार नथुनी हजारा, बैद्यनाथ यादव के साथ धनकुटवा गांव गये थे़ आवेदन की जांच कर तीनों वापस आ रहे थे.
इसी बीच बाइक पर सवार दो युवकों को आते देखा. पुलिस ने युवकों को रोका़ दोनों की तलाशी ली गयी,तो कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल में 10 लीटर शराब मिली. पुलिस कर्मियों ने धनकुटवा के अशोक पासवान को हिरासत में ले लिया़ इसी बीच एक अन्य धंधेबाज नवनीत मिश्र पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया़ एएसपी ने बताया कि फरार नवनीत ने गांव में पहुंच कर अशोक की गिरफ्तारी की बात कही़
इतना सुनते ही सैकड़ों की संख्या में शामिल ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल कर धंधेबाज अशोक को छुड़ा लिया़ इस मामले में एसपी विनय कुमार ने आधा दर्जन थाने के पुलिस की टीम गठित की़ टीम ने छापेमारी कर अशोक पासवान सहित रामअशीष हजारा, शिवशंकर दास,ब्यास राम, हीरा राम, प्रभु राम, भीमवली राम, शिवनाथ राम, केश्वर पासवान, रामनाथ राम, जवाहिर कुमार, मनमोहन राम, अजय राम, विनोद राम, जय प्रकाश हजारा, गुलमुल हजरा, परमेश्वर राम, राकेश कुमार, सुनील कुमार, मकरध्वज राम, मनोज राम, दिनेश राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
छापेमारी टीम में बलथर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक, जितेन्द्र सुमन, मुकेश कुमार, राजकुमार, यूसुफ अंसारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवान शामिल थे.
10 लीटर अवैध शराब के साथ बाइक सवार दो धंधेबाजों को पकड़ने के बाद घटी घटना
पुलिस पर हमला बोल दोनों धंधेबाजों को छुड़ा ले गये ग्रामीण
पुलिस ने छापेमारी कर एक धंधेबाज सहित 22 लोगों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन