छह महीने में ही उजड़ गया विसर्जन का पूरा परिवार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : बसवरिया पीपल चौक में आज कोहराम मचा था़ चीख-पुकार देख कलेजा फटा जा रहा था़ हाईटेंशन तार की चपेट में आया होनहार बेटा विसर्जन का शव देख मुहल्ले का हर कोई बिलख रहा था़ विधाता को कोस रहा था़ कोसना लाजिमी भी था, क्योंकि छह माह के भीतर ही विसर्जन का पूरा परिवार […]
विज्ञापन
बेतिया : बसवरिया पीपल चौक में आज कोहराम मचा था़ चीख-पुकार देख कलेजा फटा जा रहा था़ हाईटेंशन तार की चपेट में आया होनहार बेटा विसर्जन का शव देख मुहल्ले का हर कोई बिलख रहा था़ विधाता को कोस रहा था़
कोसना लाजिमी भी था, क्योंकि छह माह के भीतर ही विसर्जन का पूरा परिवार ही उजड़ गया़ मां-बाप की छठ पर्व के समय एक साथ धारदार हथियार से काट हत्या कर दी गई थी़
उस सदमे से तो अभी कुछ दिन पहले ही विसर्जन उबरा था और मजदूरी कर दो जून की रोटी के इंतजाम में लगा था़ लेकिन, हाय रे मुकद्दर! शायद इसके परिवार को विधाता के कुदृष्टि की नजर लग गई़ ड़ा भाई भोला भी छोटे भाई की असमय मौत से बदहवास हो गया था़ उसे संभालने वाले लोग खुद ही गम में डूबे थे़ पूरा मुहल्ला उमड़ गया था़ इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया़
पालम सिटी में मिला था मां-बाप का शव : बात छह माह पूर्व की है़ छठ पर्व था़ लोग, पर्व की खुशियों में डूबे थे, लेकिन बसवरिया पालम सिटी में खून से लथपथ मिली दो लाशे ने पूरे शहर को झकझोर दिया था़ यह लाशे विसर्जन के पिता सोहन साह और मां बेदामी देवी की थी़ जिनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी़ हालांकि इस मामले में लोगों का कहना था कि पति-पत्नी ने खुद एक दूसरे को मौत के घाट उतार दिया था़
सदमे से उबर मजदूरी करते थे दोनो भाई : मां-बाप की मौत के बाद विसर्जन व इसका बड़ा भाई भोला साह काफी दिनों तक सदमे में थे़ थाना-कचहरी के चक्कर में दोनो टूट गये थे़ कुछ दिन पहले दोनों एक साथ मजदूरी कर दो जून की रोटी का इंतजाम करते थे़ रविवार को जिस ट्राली में करंट उतरा, उस ट्राली में दोनों भाई साथ बैठे थे़ लेकिन हादसे से ऐन मौके से पहले भोला ट्राली से कूद गया, पर विसर्जन कूदने के दौरान ही चपेट में आ गया़
अगर नहीं कूदता भाई भोला, तो खत्म हो जाती वंशबेल : मां-बाप की मौत के बाद दोनों भाई ही अपने परिवार में बचे थे़ हादसे के चंद मिनट पहले ही भोला को इसका आभास हुआ और वह विसर्जन को आगाह करते हुए नीचे कूंद गया़ नहीं तो वह भी तार की चपेट में आ जाता़
मचा कोहराम
छठ पर्व के दिन मां-बाप की धारदार हथियार से काट कर दी गयी थी हत्या, अब बेटे की भी करंट से मौत
मौत के बाद बसवरिया मुहल्ले में मची चीख-पुकार, करूंण कंद्रन से माहौल गमगीन
मां-बाप की मौत के बाद मजदूरी करता था अविवाहित विसर्जन, बड़ा भाई भोला भी देता था साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










