दो जगहों से दो बाइक की चोरी

अररिया : जिला मुख्यालय में दो अलग-अलग जगहों से दो बाइक की चोरी हो गयी. पीड़ितों ने इस बाबत शनिवार को नगर थाना में आवेदन दिया है. पहली घटना जीरो माइल स्थित एक मदरसा परिसर में घटी, जब सिसौना वार्ड संख्या दो निवासी मो इफ्तीखार पिता कमरूल होदा बाइक संख्या बीआर 37 सी-7175 लगा कर […]
अररिया : जिला मुख्यालय में दो अलग-अलग जगहों से दो बाइक की चोरी हो गयी. पीड़ितों ने इस बाबत शनिवार को नगर थाना में आवेदन दिया है. पहली घटना जीरो माइल स्थित एक मदरसा परिसर में घटी, जब सिसौना वार्ड संख्या दो निवासी मो इफ्तीखार पिता कमरूल होदा बाइक संख्या बीआर 37 सी-7175 लगा कर नमाज पढ़ने गये. नमाज अदा कर वे जब बाहर आये तो उनकी बाइक गायब थी. दूसरी घटना सदर अस्पताल परिसर में घटी.
जब सतबीटा गांव के महमूद आलम पिता शौकत अली बाइक संख्या बीआर 39 एल-5809 लगा कर एक मरीज को देखने अस्पताल गये थे. कुछ देर बाद वापस आये तो उनकी बाइक गायब थी. खोजबीन करने पर कुछ पता नहीं चला. दोनों घटना शुक्रवार की बतायी जाती है. नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




