छापेमारी में शराब जब्त, प्राथमिकी

मैनाटांड़ : शराबियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रूख अख्तियार किया है़ इनरवा पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम सकरौल गांव में अवैध शराब को लेकर छापेमारी की़ थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सकरौल निवासी रामबहादुर उर्फ बहादुर चौरसिया के घर छापेमारी के लिए पुलिस पहुंची ही थी कि […]
मैनाटांड़ : शराबियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रूख अख्तियार किया है़ इनरवा पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम सकरौल गांव में अवैध शराब को लेकर छापेमारी की़ थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सकरौल निवासी रामबहादुर उर्फ बहादुर चौरसिया के घर छापेमारी के लिए पुलिस पहुंची ही थी कि पुलिस को देख चौरसिया भाग खड़ा हुआ़
छापेमारी के दौरान रामबहादुर के घर से 400 ग्राम अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया़ इसे लेकर 47 ए उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत कांड संख्या 44/16 दर्ज किया गया है़ कांड का आईओ एएमआई विद्याशरण साह को बनाया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




