10 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

Published at :13 May 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
10 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

चनपटिया : सिरिसिया ओपी थाना क्षेत्र के गरभुआ मुशहरी टोली में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो शराब कारोबारियों को 10 लीटर अवैध शराब के साथ धर-दबोचा़ थानाध्यक्ष किरण शंकर ने बताया कि गरभुआ के घरभरन महतो एवं के बृजेश मांझी को 10 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब के साथ पकड़ा […]

विज्ञापन

चनपटिया : सिरिसिया ओपी थाना क्षेत्र के गरभुआ मुशहरी टोली में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो शराब कारोबारियों को 10 लीटर अवैध शराब के साथ धर-दबोचा़ थानाध्यक्ष किरण शंकर ने बताया कि गरभुआ के घरभरन महतो एवं के बृजेश मांझी को 10 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया है़

पकड़ाये अभियुक्त शराब बेचने का धंधा करते थे़ इसी क्रम में वे पकड़े गये़ पूर्व से भी गरभुआ गांव में शराब का धंधा चला रहे लोगों को पुलिस द्वारा छापेमारी कर दो हजार लीटर कच्चा शराब को बहाकर नष्ट किया गया था़ इसके बावजूद धंधेबाज इस काम से इस काम से बाज नहीं आ रहे है़ थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी भी कीमत पर अवैध काम करने वालों को बक्सा नहीं जायेगा़

600 लीटर चुलाई शराब जब्त
मैनाटांड़. मानपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गंगासागर नदी के तट पर छापेमारी कर झाड़ी में रखा हुआ चार ड्रम में 600 लीटर चुलाई शराब बनाने की सामग्री छोवा को नष्ट किया है़ थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नदी के तट पर अवैध शराब का निर्माण हो रहा़ सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर अवैध शराब बनाने में प्रयोग होने वाली छोवा को बरामद कर नष्ट कर दिया गया़ थानाध्यक्ष ने बताया कि कारोबारी में शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जायेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन