अस्पताल जा रही युवती का अपहरण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : शहर के कालीबाग लोहरपाट्टी के समीप से इलाज के लिए अस्पताल जा रही युवती का बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया. इस बावत जमादारटोला निवासी युवती के पिता ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पश्चिम करगहिया के लड्डू कुमार सहित दो अज्ञात युवकों को आरोपी बनाया गया […]
विज्ञापन
बेतिया : शहर के कालीबाग लोहरपाट्टी के समीप से इलाज के लिए अस्पताल जा रही युवती का बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया. इस बावत जमादारटोला निवासी युवती के पिता ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में पश्चिम करगहिया के लड्डू कुमार सहित दो अज्ञात युवकों को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि युवती शाम करीब 7.30 बजे अपने घर जमादार टोला से इलाज के लिए अस्पताल जा रही थी.
वह लोहरपट्टी के समीप पहुंची,तो पूर्व से बाइक लगा कर खड़े आरोपियों ने उसे रोका. लड्डू कुमार ने युवती का जबरदस्ती हाथ पकड़ कर बाइक पर बैठा लिया व लेकर फरार हो गया. प्रभारी नगर थानाध्यक्ष एजाज अहमद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










