उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौली शुरू

Published at :08 May 2016 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौली शुरू

गरमी अपने परवान पर है. इससे सभी परेशान हैं. जैसे-जैसे उमस बढ़ रही है, वैसे-वैसे बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो गयी है. दिन हो या रात घंटों बिजली गुल रह रही है. बिजली आती भी है, तो लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है. ऐसे में लोगों का दिन पंखा झेल कर बित रहा है, तो […]

विज्ञापन

गरमी अपने परवान पर है. इससे सभी परेशान हैं. जैसे-जैसे उमस बढ़ रही है, वैसे-वैसे बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो गयी है. दिन हो या रात घंटों बिजली गुल रह रही है. बिजली आती भी है, तो लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है. ऐसे में लोगों का दिन पंखा झेल कर बित रहा है, तो रात करवटे बदल कर. लेकिन विभाग बिजली की समस्या से निजात दिलाने के प्रति गंभीर नहीं है.

बेतिया : गरमी के बढ़ते हीं बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो गयी है.बिजली गुल रहने के कारण शहरवासियों की परेशानी बढ़ती हीं जा रही है. एक तरफ लोग गरमी से बेहाल हैं,तो दूसरी तरफ रोजमर्रा की जिन्दगी पटरी से उतरने लगी है. लेकिन बिजली विभाग बिजली की समस्या से निजात दिलाने में गंभीर नहीं है. यहीं कारण है कि शुक्रवार की रात चार घंटा बिजली गुल रही है.

बिजली गुल रहने से शहर के अधिकांश मोहल्लों में अंधेरा पसरा रहा.जिसमें लाल बाजार, तीन लालटेन चौक, जनता सिनेमा चौक, क्रिश्चन क्वाटर, पुरानी गुदरी, कमलनाथ नगर, शिक्षक नगर, खिरियाघाट आदि मोहल्ले शामिल रहे. बिजली नहीं रहने के कारण लोगों की रात करवटे बदल कर बीती.
छात्र व मरीज भी रह रहे परेशान
बिजली की आंख-मिचौली से छात्र परेशान हैं हीं. वहीं अस्पताल में भरती मरीज भी. बिजली नहीं रहने के कारण छात्रों को लैंप या लालटेन की रौशनी में पढ़ायी करने की विवश हैं. जबकि अस्पताल में भरती मरीजों की समस्या ज्यादा बढ़ गयी है. एक तरफ वे बीमारी से परेशान हैं,तो दूसरी तरफ गरमी से बेहाल.
शटडाउन का चलता है खेल
बिजली की आपूर्ति जिले को मिल रही है. आपूर्ति मिलने के बावजूद बिजली की समस्या दिन-रात बनी रहती है. इसका कारण बार-बार शट डाउन, फाल्ट, फ्यूज आदि का खेल चलता रहता है. जिससे बिजली की आपूर्ति निर्बाध नहीं होती है. इस उमस भरी गरमी में लोग बेहाल व परेशान हैं.
खास बातें
शुक्रवार की देर रात करीब चार घंटे गुल रही बिजली
अंधेरे में डूबे रहे शहर के अधिकांश मोहल्ले
वोल्टेज की मार, लोग बेहाल
दिन हो या रात बिजली रहने के बाद वोल्टेज की मार रहती है. कभी वोल्टेज कम, तो कभी ज्यादा रहता है. वोल्टेज की समस्या से लोग दिन-रात बेहाल रहते हैं. लो-वोल्टेज रहने के कारण हाथ से पंखा झेलना पड़ता है,तो रात जगा कर.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन