सर, पेड़ से ताड़ी उतारने में पुलिस कर रही है परेशान

बेतिया : सर, पेड़ से ताड़ी उतारने वाले कामगारों को पुलिस पदाधिकारी परेशान कर रहे हैं. साथ हीं धमकी दे रहें कि शराब के केस में फंसा कर अंदर कर देंगे. गुरुवार को जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह के जनता दरबार में पहुंच कर पासी समाज के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पासी समाज के लोगों ने […]
बेतिया : सर, पेड़ से ताड़ी उतारने वाले कामगारों को पुलिस पदाधिकारी परेशान कर रहे हैं. साथ हीं धमकी दे रहें कि शराब के केस में फंसा कर अंदर कर देंगे.
गुरुवार को जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह के जनता दरबार में पहुंच कर पासी समाज के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पासी समाज के लोगों ने आवेदन देकर शिकायत की. डीएम को दिये गये आवेदन में कहा गया है कि सरकार ताड़ी के सार्वजनिक जगहों पर बिक्री पर रोक लगायी है. या न पेड़ से ताड़ी उतार करने पर.
ताड़ी कामगारों के पेड़ पर चढ़ने से पुलिस बना कर रही है. जबकि ताड़ी उतराने के लिए बार-बार पेड़ पर चढ़ना जरूरी होता है. प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय पासी समाज के जिलाध्यक्ष डीपी चौधरी, नागेन्द्र चौधरी,बासुदेव चौघरी आदि शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




