बाउंड्री नहीं होने से विद्यालय की छात्राएं असुरक्षित

Published at :06 May 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
बाउंड्री नहीं होने से विद्यालय की छात्राएं असुरक्षित

नौतन : प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय नौतन परिसर में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं विद्यालय में बाउंड्री के निर्माण नहीं होने से असुरक्षित है.विद्यालय एचएम पूनम यादव की ओर से सांसद डा संजय जायसवाल व विधायक नारायण प्रसाद को आवेदन सौंपने के बाद भी चाहरदिवारी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से अभिभावकों […]

विज्ञापन

नौतन : प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय नौतन परिसर में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं विद्यालय में बाउंड्री के निर्माण नहीं होने से असुरक्षित है.विद्यालय एचएम पूनम यादव की ओर से सांसद डा संजय जायसवाल व विधायक नारायण प्रसाद को आवेदन सौंपने के बाद भी चाहरदिवारी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से अभिभावकों में आक्रोश कायम है.

पूनम देवी ने बताया कि विद्यालय में चाहरदिवारी निर्माण के अभाव में छात्र-छात्राएं विद्यालय से बाहर निकल कर इधर से उधर भटकते रहते है. साथ ही चाहरदिवारी नहीं होने से कस्तूरबा की छात्राएं शाम असुरक्षित महसूस करती हैं. कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक माहौल भी घेराबंदी नहीं होने से नहीं बन पा रहा है. शिक्षकों को क्लास छोड़ छात्रों के ढूढ़ने में अधिकांश समय बीत जाता है. सांसद व विधायक निर्माण कार्य पूरा करने के लिए बराबर आश्वासन देते रहे. लेकिन निर्माण कार्य के प्रति कोई पहल नहीं हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन