गले में फंदा लगा विवाहिता की मौत

Published at :05 May 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
गले में फंदा लगा विवाहिता की मौत

चनपटिया : नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात में विवाहिता की मौत गले में फंदा लगाने से हो गयी. इस संबंध में लड़की के पिता गोविंद थाना निवासी प्रमोद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उसकी लड़की प्रियंका कुमारी की शादी फरवरी 2015 में चनपटिया के स्व. दिवानाथ प्रसाद के लड़के अमित गुप्ता उर्फ बंटी के […]

विज्ञापन

चनपटिया : नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात में विवाहिता की मौत गले में फंदा लगाने से हो गयी. इस संबंध में लड़की के पिता गोविंद थाना निवासी प्रमोद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उसकी लड़की प्रियंका कुमारी की शादी फरवरी 2015 में चनपटिया के स्व. दिवानाथ प्रसाद के लड़के अमित गुप्ता उर्फ बंटी के साथ हुई थी. मंगलवार की शाम उन्हें सूचना मिली की. उनकी लड़की प्रियंका 23 वर्ष गले में फंदा डालकर मर गयी है.

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया. परिजनों का आरोप है कि उसके लड़की के साथ मारपीट किया जाता था और दहेज की मांग की जाती थी. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी थी. इधर मृतका के पति अमित उर्फ बंटी घर छोड़कर फरार है.

दूल्हे को विकलांग देख किया शादी से इंकार
नौतन. थाना क्षेत्र के पूर्वी नौतन पंचायत के मलाह टोला गांव में बीते रात शादी मंडप में विकलांग दूल्हे को देख लड़की ने शादी से इंकार कर दिया. बरात पूजहां आयी थी. बराती नास्ता कर शादी का रस्म पूरा करने में जुटे. इस दौरान दूल्हे को शादी मंडप में लाया गया. जहां दूल्हे का पांव विकलांग देख लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया. यह घटना आग की तरह फैल गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने दूल्हे और दूल्हा पक्ष को बंधक बना लिया. ग्रामीण पंचों के पहल के बाद पंचायती द्वारा दूल्हा पक्ष को आर्थिक दंड देकर बराती को मुक्त कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन