विवाहिता की हत्या कर शव को खेत में फेंका

सिकटा : थाना क्षेत्र के झुमका गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव को एक खेत में फेंक दिया गया है. घटना मध्य रात्रि की बतायी जा रही है. सूचना पर डीएसपी अमन कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, सअनि दयानंद प्रसाद घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया […]
सिकटा : थाना क्षेत्र के झुमका गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव को एक खेत में फेंक दिया गया है. घटना मध्य रात्रि की बतायी जा रही है. सूचना पर डीएसपी अमन कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, सअनि दयानंद प्रसाद घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है. मृतक सजरून नेशा (22), शेख फराज की पुत्री बतायी गयी है.
मृतका की शादी तीन माह पूर्व लौरिया के सिसवा वसंतपुर में हुई थी. लड़की अपने मायके में आयी थी. घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम बुलायी गयी है. पोस्टमार्टम के बाद मामले का खुलासा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




