25 को एनएच का हाल जानने आयेंगे चेयरमैन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया से लौरिया जाने वाले पथ का टेंडर दस दिनों के अंदर 88 करोड़ रुपये आवंटित बेतिया : एनएच को निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए सोमवार को बेतिया सांसद डा. संजय जायसवाल ने मंत्री नितिन गड़करी के साथ दिल्ली में बैठक हुई. बैठक में एनएचएआई तथा एनएच के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. वीरगंज […]
विज्ञापन
बेतिया से लौरिया जाने वाले पथ का टेंडर दस दिनों के अंदर
88 करोड़ रुपये आवंटित
बेतिया : एनएच को निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए सोमवार को बेतिया सांसद डा. संजय जायसवाल ने मंत्री नितिन गड़करी के साथ दिल्ली में बैठक हुई. बैठक में एनएचएआई तथा एनएच के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. वीरगंज चेंबर के पूर्व अध्यक्ष अशोक बैध सह सार्क ऑफ कामर्स के सदस्य भी मौजूद रहे. सांसद ने कहा कि रक्सौल से मोतिहारी जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है. इसका निर्माण कार्य जल्द ही करायी जाये.
जिससे पड़ोसी देश नेपाल में जाने-आने में लोगों को परेशानी नहीं हो. बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 मई को एनएचएआई के चेयर मैन अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित होकर इसकी जांच करेंगे. जांच के दौरान बेतिया सांसद व ठेकेदार भी मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि छपवा -बेतिया एनएच 28बी के ठेकेदार जिसका टर्मिनेशन हो चुका है.
ब्लेक लिस्ट भी तैयार किया गया है. इस मार्ग का टेंडर 27 मई को किया जायेगा. साथ ही बेतिया से लौरिया जाने वाले पथ का टेंडर दस दिनों के अंदर बिहार सरकार करायेगी. इसके लिए 88 करोड़ रुपया आवंटन कर दिया गया है. इसमें हरिवाटिका से मनुआपुल का चार लेनिंग भी शामिल है. वाल्मीकिनगर से पनीअहवा रोड़ को स्टेट लिंक रोड घोषित कर दिया गया है. सांसद ने कहा कि एक साथ चंपारण में मंत्री नितिन गड़करी द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है. जो चंपारण वासियों के लिए हर्ष का विषय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










