लो वोल्टेज से उपभोक्ता बेहाल

बेतिया : भीषण गरमी में बिजली की कटौती होने से जिले में लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गयी है. लो वाल्टेज होने से बिजली उपभोक्ता को काफी परेशानी से जूझना पड़ रहा है. गरमी से परेशान लोग डोलते पंखे की ओर देख बिजली विभाग की लचर व्यवस्था को कोस रहे हैं. उपभोक्ताओं का कहना […]
बेतिया : भीषण गरमी में बिजली की कटौती होने से जिले में लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गयी है. लो वाल्टेज होने से बिजली उपभोक्ता को काफी परेशानी से जूझना पड़ रहा है. गरमी से परेशान लोग डोलते पंखे की ओर देख बिजली विभाग की लचर व्यवस्था को कोस रहे हैं.
उपभोक्ताओं का कहना है कि आये दिन लो वोल्टेज रहने के कारण पानी टंकी में पानी भी नहीं भर पा रहा है. जिसके चलते घरेलू उपयोग में आने वाले कई उपकरण शोभा की वस्तु बन कर रखा हुआ है. जबकि संपूर्ण जिले में 70 मेगावाट बिजली की खपत है. लेकिन 35 मेगावाट बिजली ही मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




