पंचायत चुनाव में हिंसा फैलानेवालों पर प्राथमिकी

Published at :04 May 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में हिंसा फैलानेवालों पर प्राथमिकी

साठी : नरकटियागंज प्रखंड के भेहिरवा पंचायत के हिंगलहर गांव में सोमवार को मतदान के दौरान हिंसा फैलाने वालों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा फैलाने, भीड़ को उकसाने तथा पुलिस वालो पर जानलेवा हमला करने के मामले में साठी थाना में सेक्टर मजिस्ट्रेट मोहन साह व पुरूषोत्तमपुर के थानाध्यक्ष अरविन्द […]

विज्ञापन

साठी : नरकटियागंज प्रखंड के भेहिरवा पंचायत के हिंगलहर गांव में सोमवार को मतदान के दौरान हिंसा फैलाने वालों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा फैलाने, भीड़ को उकसाने तथा पुलिस वालो पर जानलेवा हमला करने के मामले में साठी थाना में सेक्टर मजिस्ट्रेट मोहन साह व पुरूषोत्तमपुर के थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में 14 को नामजद और 150 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.

जिसमें आठ लोग शमीम अख्तर, रंजय कुमार, दिलीप सिंह, मुराद राय, मंजूर अंसारी, अभय मिश्र, विंध्याचल साह, नसरूद्दीन मियां को पुलिस सोमवार की रात गिरफ्तार का मंगलवार को जेल भेज दिया तथा अन्य लोगों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. दर्ज कराये प्राथमिकी में पुरूषोतमपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार व सेक्टर मजिस्ट्रेट मोहन साह ने बताया कि सोमवार को भेडिहरवा पंचायत के हिंगलहर गांव में बूथ संख्या 310 पर चुनावी डयूटी में तैनात था.

दोपहर 3 बजे लगभग बूथ के पास कुछ लोग एकत्रित हो गये. जब पदाधिकारियों ने उनलोगों को हटने की बात कही तो गाली-गलौज करने लगे. जब जवानों द्वारा विरोध किया गया तो पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें दो सिपाही मुरारी शरण मिश्र और दिवाकर यादव घायल हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन