शराबबंदी अभियान को सफल बनाने का संकल्प

लौरिया : प्रखंड क्षेत्र के बगही-देवराज में कांग्रेस आई के कार्यकर्ताओं की बैठक वरीय कांग्रेसी इ. अब्दुर रउफ की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर संपन्न पर हुई. बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाये गये शराबबंदी अभियान की प्रशंसा करते हुए इसे पूर्ण रूपेण सफल एवं नशामुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया गया. बैठक […]
लौरिया : प्रखंड क्षेत्र के बगही-देवराज में कांग्रेस आई के कार्यकर्ताओं की बैठक वरीय कांग्रेसी इ. अब्दुर रउफ की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर संपन्न पर हुई. बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाये गये शराबबंदी अभियान की प्रशंसा करते हुए इसे पूर्ण रूपेण सफल एवं नशामुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया गया. बैठक में प्रस्ताव पारित कर नरकटियागंज के विधायक विनय वर्मा को विपक्षियों द्वारा एक सोची समझी षड्यंत्र के तहत झूठे तथ्यहीन और अनर्गल मुकदमें में फंसाने के लिए आक्रोश के साथ विपक्ष की इस ओछी राजनीति की घोर निंदा की गयी.
साथ ही बिहार सरकार से मांग की गयी कि इस षड्यंत्र को सक्षम और निष्पक्ष जांच कराकर जल्द से जल्द इस का परदाफाश किया जाये. ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके. बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि विपक्षियों के षड्यंत्र का शीघ्र परदाफाश नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता इस के लिए जन आंदोलन चलाने पर उतारू होगी. बैठक का संचालन मो. जावेद द्वारा किया गया. मौके पर मो. शब्बीर उर्फ मुन्ना भेाई, मो. अबुलैश, मो. अमिल, आफताब अहमद उर्फ मंटू, हीरा राम, वीरेंद्र चौधरी, मो. सैफुल्लाह, पहवारी महतो, उपेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, बहादूर महतो, भोला महतो, योगेंद्र यादव, मो. सज्जाद, कमरूल होदा, कप्तान मो. इजहार, मो. अतिउल्लाह, गौसूल आजम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




