विधायक विनय वर्मा की जमानत अर्जी पर सुनवाई 12 मई को

बेतिया : शराब को लेकर स्टिंग ऑपरेशन में फंसे नरकटियागंज के विधायक विनय वर्मा मंगलवार को कोर्ट की शरण में पहुंचे. उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की. इसपर सुनवाई करते हुए जिला जज शंभूनाथ तिवारी ने कांड के अनुसंधानक से केस डायरी कोर्ट में प्रस्तुत करने […]
बेतिया : शराब को लेकर स्टिंग ऑपरेशन में फंसे नरकटियागंज के विधायक विनय वर्मा मंगलवार को कोर्ट की शरण में पहुंचे. उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की. इसपर सुनवाई करते हुए जिला जज शंभूनाथ तिवारी ने कांड के अनुसंधानक से केस डायरी कोर्ट में प्रस्तुत करने को कहा.
साथ ही जमानत की अर्जी पर अगली सुनवाई के लिए 12 मई की तिथि निर्धारित की. एक खबरिया चैनल पर शराब को लेकर चलाये गये स्टिंग ऑपरेशन में विधायक विनय वर्मा ने पटना व नरकटियागंज आवास पर शराब होने की बात कही थी. इसको लेकर उनके आवास पर उत्पाद विभाग व पुलिस की ओर से उनके नरकटियागंज व पटना आवास पर एक साथ छापेमारी अभियान चलाया गया था. अभियान के दौरान तो विधायक बच निकले थे. वे 26 अप्रैल को शिकारपुर थाना में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे व उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार से दुर्व्यवहार किया. इसको लेकर उत्पाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




