नौरंगाबाग में मचा मौत का तांडव, मचा क्रंदन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Apr 2016 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : अभी दो दिन पहले की ही बात है. गुरूवार को नौरंगाबाग डोम टोली में रामचंद्र मलिक की पौत्री की शादी थी. पूरा मुहल्ला बिटिया की शादी की खुशियों में मशगूल था. दरवाजे पर बरात जो आयी थी. शादी में मीट- मछली का इंतजाम था. दो दिनों चली इन खुशियों के बाद अचानक मौत […]
विज्ञापन
बेतिया : अभी दो दिन पहले की ही बात है. गुरूवार को नौरंगाबाग डोम टोली में रामचंद्र मलिक की पौत्री की शादी थी. पूरा मुहल्ला बिटिया की शादी की खुशियों में मशगूल था. दरवाजे पर बरात जो आयी थी. शादी में मीट- मछली का इंतजाम था. दो दिनों चली इन खुशियों के बाद अचानक मौत का तांडव शुरू हो गया. एक के बाद एक करके मुहल्ले के लोग बीमार होने लगे.
पेट दर्द व उल्टी की शिकायत हुई और मौत होने लगी. चार लोगों की मौत होने और पांच के बीमार होने के बाद मुहल्ले के लोग डर गये. खुशियों वाले माहौल भय मिश्रित गमों का पहाड़ टूट पड़ा. चीख-पुकार मच गयी. जिसकी आवाज प्रशासनिक अफसरों के कान में पड़ी तो हड़कंप सा मच गया. आनन-फानन में अफसरों की फौज लेकर डीएम-एसपी मुहल्ले में जा पहुंचे. कभी-कभार मुहल्ले में साफ-सफाई कराने वाली नगर परिषद ने ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव शुरू कर दिया. लेकिन, उनका क्या? जो मौत के मुंह में समा गये.
मरे भी कैसे, उसका राज भी अभी तक खुल नहीं सका.झाड़-फूंक में गये बीमारों को भेजवाया अस्पताल : एक के बाद एक मौत व बीमार होने के सिलसिला देख डोम टोली में लोग बेहद सहम गये. अंधविश्वास में पड़ते हुए इसे देवी का प्रकोप जान रामचंद्र की बहू जुलिया देवी व बेटा राकेश मलिक को लोगों ने जगदीशपुर के कठैया में एक ओझा के पास झाड़-फूंक के लिए भेज दिया. मौके पर डीएम को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने ओझा के यहां एम्बुलेंस भेज बीमारों को अस्पताल पहुंचाने की पहल की.
नगर पालिका के कर्मचारी थे हरदेव : संदिग्ध हालात में मरे हरदेव मलिक नगर पालिका में सफाई कर्मचारी रह चुके थे. जबकि बसंती देवी व बच्चू मलिक मजदूरी करते थे. बीमार लोगों में राकेश मलिक भी नगर पालिका में सफाई कर्मी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




