धूप, तपिश व हीट वेव से थमा शहर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2016 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

मौसम का तेवर तल्ख होने लगा है. पूरे दिन चल रही गरम हवायें लू का एहसास करा रही हैं, तो कड़ी धूप भी लोगों भी झुलसाने को बेेताब है. तापमान भी दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है. बेतिया : चिलचिलाती धूप, तपिश व हीट वेव से शहर थम सा गया है. दोपहर में सड़कों पर […]
विज्ञापन
मौसम का तेवर तल्ख होने लगा है. पूरे दिन चल रही गरम हवायें लू का एहसास करा रही हैं, तो कड़ी धूप भी लोगों भी झुलसाने को बेेताब है. तापमान भी दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है.
बेतिया : चिलचिलाती धूप, तपिश व हीट वेव से शहर थम सा गया है. दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है.
दिन भर गुलजार रहने वाली बाजारों ने रौनक गुम हो गई है. गरमी ने लोगों को घरों में कैद कर रखा है. जरुरतमंद लोग ही घर से बाहर निकल रहे हैं.
इधर, दो दिनों से गरमी अपने परवान पर है. बुधवार को तो दोपहर में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया. नतीजा आम-जनजीवन को गरमी का एहसास हुआ, लोग इससे राहत पाने की कोशिश करते नजर आये. शाम को पारे में गिरावट हुई, लेकिन उमस बरकरार रही.
बरतें सावधानी, नहीं तो लग सकती है लू
बेतिया. दिनों-दिन परवान चढ़ रही गरमी से लू लगने का खतरा बढ़ गया है. ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत हैं. आस्था मेडिकेअर के चिकित्सक डा अंजनी कुमार बताते हैं कि गरमी के दिनों में सावधानी बरतने की जरूरत हैं, नहीं तो डायरिया, डिहाईड्रेशन, स्क्रीन बर्न, लू जैसे रोग लग सकते हैं.
ऐसे में खान-पान व सावधानी से इनसे बचा जा सकता है. डा अंजनी बताते हैं कि लू लगने पर दम फुलने लगता है, बराबर सर्दी रहता है, चक्कर आता है, बेहोशी भी आने लगती है. ऐसे में इससे बचने के लिए रोजाना व्यायाम करें, भरपूर मात्रा में पानी पीयें, खीरा, ककड़ी, तरबूज आदि का सेवन करे. धूप में निकलने से बचे, जरूरत हो तो बाहर निकलने पर छाता लगाये.
गरमी
दिन भर गुलजार रहने वाले बाजारों में पसरा सन्नाटा, गुम हुई रौनक
पूरे दिन चल रही हीट वेव, गरमी संग उमस का भी एहसास
तपिश के चलते बढ़ी परेशानी, राहत का ठौर नहीं
अभी और सतायेगी गरमी
दिन अधिकतम
गुरूवार 43
शुक्रवार 42
शनिवार 41
रविवार 42
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




