आज चुनें पंचायत सरकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2016 4:43 AM (IST)
विज्ञापन

दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में चाक-चौबंद व्यवस्था का दावा मैनटांड व बगहा प्रखंड दो के पंचायतों में अपनी मनचाही सरकार चुननी हैं तो आज अपने मत का प्रयोग जरूर करें. आज दूसरे चरण का मतदान है. वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो जायेगी. बेतिया : जिले में मैनाटांड व बगहा-दो प्रखंड में आज […]
विज्ञापन
दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में चाक-चौबंद व्यवस्था का दावा
मैनटांड व बगहा प्रखंड दो के पंचायतों में अपनी मनचाही सरकार चुननी हैं तो आज अपने मत का प्रयोग जरूर करें. आज दूसरे चरण का मतदान है. वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो जायेगी.
बेतिया : जिले में मैनाटांड व बगहा-दो प्रखंड में आज गुरूवार को दूसरे चरण के पंचायत चुनाव का मतदान होगा.
इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर लेने का दावा किया गया था. बूथों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. पोलिंग पार्टी भी बूथ पर पहुंच गये हैं. किसी भी स्थित से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम लोकेश कुमार सिंह ने मैनाटांड व बगहा-दो में होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है.
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथिमिकी दर्ज : चनपटिया. आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने के मामले में जिला परिषद क्षेत्र संख्या 32 के प्रत्याशी राजेश प्रसाद चौरसिया पर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के अनुसार उक्त प्रत्याशी द्वारा बीना वैध अनुमति के प्रखंड के तिरहुतिया चौक पर गणेश प्रसाद चौरसिया के कपड़ा दुकान पर पोस्टर लगाया गया था. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि श्री चौरसिया पर सार्वजनिक संपत्ति वितरण का मामा दर्ज कर जांच की जा रही है.
– सुबह सात बजे से शुरू हो जायेगी वोटिंग
मैनाटांड में चुनाव एक नजर में
कुल पंचायत: 16
कुल गांव: 107
कुल बूथ: 225
मतदाता: एक लाख नौ हजार सात सौ सात
कुल प्रत्याशी: 1212
इसमें से कोई एक जरूर ले जाये
वोटर आईडी पासपोर्ट आयकर पहचान पत्र राज्य व केंद्र सरकार की आईडी स्थानीय निकाय व पब्लिक लिमिटेड में कार्यरत कर्मी को फोटो युक्त आईडी बैंक, डाकघर की फोटो युक्त पासबुक फोटोयुक्त स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र एससी, एसटी व पिछड़ा वर्ग का फोटोयुक्त जाति प्रमाण पत्र सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त प्रमाण पत्र फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस मनरेगा का फोटोयुक्त जॉब कार्ड फोटोयुक्त संपत्ति दस्तावेज फोटोयुक्त पेंशन दास्तवेज फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान
100 पुलिस पदाधिकारी व 15 सौ जवान किये गये तैनात : मतदान के दिन मतदाताओं में भय का माहौल नहीं बने इसको लेकर पुलिस पदाधिकारी व जवानों की भारी संख्या में तैनाती की गयी है. 100 से ज्यादा पुलिस पदाधिकारी आज होने वाले मतदान की कमान संभालेंगे. वहीं 15 सौ से ज्यादा पुलिस जवान व गृह रक्षा वाहिनी के जवान मतदान के लिए तैनात किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




