16 मई तक होगा आवेदन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : वर्ष 2001 के पूर्व अनौपचारिक शिक्षा व रात्रि पाठशाला में कार्यरत लोगों के तृतीय व चतुर्थ वर्ग कर्मचारी के रूप में पदस्थापित होने का रास्ता साफ हो गया है. शिक्षा विभाग ने ऐसे 293 लोगों की सूची जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराया है. इनलोगों को 16 मई तक जिला शिक्षा कार्यालय में […]
विज्ञापन
बेतिया : वर्ष 2001 के पूर्व अनौपचारिक शिक्षा व रात्रि पाठशाला में कार्यरत लोगों के तृतीय व चतुर्थ वर्ग कर्मचारी के रूप में पदस्थापित होने का रास्ता साफ हो गया है. शिक्षा विभाग ने ऐसे 293 लोगों की सूची जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराया है.
इनलोगों को 16 मई तक जिला शिक्षा कार्यालय में तीन प्रतियों में आवेदन करने का निर्देश दिया गया है. इनलोगों ने न्यायालय में अपील किया था. विभाग ने ऐसे लोगों को तृतीय व चतुर्थ वर्ग कर्मी के रूप में तैनात करने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है. समिति का अध्यक्ष जिला शिक्षा पदाधिकारी को बनाया गया है.
वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता को सचिव तथा दो अन्य सदस्यों में एक सदस्य जिला पदाधिकारी द्वारा नामित एक वरीय उप समाहर्ता तथा दूसरे सदस्य के रूप में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को रखा गया है.
समिति आवेदन के बाद निर्धारित मानदंड पूरा करने वाले लोगों का सामंजन तृतीय व चतुर्थ वर्ग कर्मी के पद पर करेगा.
अनौपचारिक शिक्षा से जुड़े लोगों के सामंजन का रास्ता साफ
तृतीय व चतुर्थ वर्ग कर्मी पद पर सामंजन के लिए बनायी गयी चार सदस्यीय समिति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




