669 अभ्यर्थियों के बीच बंटने लगा चुनाव चिन्ह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

बैरिया : आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 26 मई को होने वाले मतदान के मद्देनजर प्रखंड मुख्यालय में मुखिया, सरपंच, समिति, सदस्य व पंच के पदों के लिए अभ्यर्थियों के बीच बुधवार से चुनाव चिन्ह का वितरण कार्य शुरू कर दिया गया है. वितरण के प्रथम दिन चुनाव चिन्ह लेने के लिए प्रखंड मुख्यालय […]
विज्ञापन
बैरिया : आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 26 मई को होने वाले मतदान के मद्देनजर प्रखंड मुख्यालय में मुखिया, सरपंच, समिति, सदस्य व पंच के पदों के लिए अभ्यर्थियों के बीच बुधवार से चुनाव चिन्ह का वितरण कार्य शुरू कर दिया गया है.
वितरण के प्रथम दिन चुनाव चिन्ह लेने के लिए प्रखंड मुख्यालय में प्रत्याशियों का जमवाड़ा लगा रहा. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निवार्ची पदाधिकारी अजीत कुमार रौशन ने बताया कि स्कूटनी होने के बाद ही सभी प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का वितरण किया जा रहा है.
उन्होंने सभी प्रत्याशियों को जल्द से जल्द अपने चुनाव चिन्ह लेने की बात कही. साथ ही उन्होंने कहा कि बिना वाहन की स्वीकृति लियेे प्रचार कार्य में वाहन नहीं घुमना है. अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




