चावल चोरी करते रंगेहाथ धरायी रसोइया, हंगामा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : शहर के प्राथमिक विद्यालय धांगडटोली सागर पोखरा विद्यालय से सोमवार को एमडीएम की चावल चोरी कर ले जा रही रसोइया को मोहल्लेवासियों ने रंगे-हाथ पकड़ लिया. जमकर विद्यालय परिसर में बवाल काटा. विद्यालय में हंगामे की सूचना मिलते हीं वार्ड पार्षद रजिया बेगम व उनके पुत्र आलमगीर पहुंचे. विद्यालय में चावल चोरी की […]
विज्ञापन
बेतिया : शहर के प्राथमिक विद्यालय धांगडटोली सागर पोखरा विद्यालय से सोमवार को एमडीएम की चावल चोरी कर ले जा रही रसोइया को मोहल्लेवासियों ने रंगे-हाथ पकड़ लिया. जमकर विद्यालय परिसर में बवाल काटा.
विद्यालय में हंगामे की सूचना मिलते हीं वार्ड पार्षद रजिया बेगम व उनके पुत्र आलमगीर पहुंचे. विद्यालय में चावल चोरी की सूचना शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को दी.
सूचना मिलते हीं एमडीएम प्रभारी सूर्य नारायण विद्यालय पहुंचे. आक्रोशित मोहल्लेवासियों को समझा-बुझा कर शांत कराया व दोषी रसोइया के खिलाफ कार्रवाई की बात कही. हंगामा कर रहे सलाम कुरैशी, उर्मिला देवी, शहनाज खातून आदि मोहल्लेवासियों का आरोप था कि रसोइया कलावती देवी स्कूल में छुट्टी के बाद एमडीएम का एक बोरा चावल बाइक से लेकर जा रही थी.
जब चावक सहित रसोइया को उनलोगों ने रोका तो रसोइया ने बताया कि प्रधानाध्यापिका फूलमती देवी के आदेश से वह चावल ले जा रही थी. इसी का फायदा उठा कर बाइक सवार फरार हो गया. उधर प्रधानाध्यापिका से वार्ड पार्षद रजिया बेगम व एमडीएम प्रभारी ने मामले में जानकारी चाही,तो उन्होंने कहा कि वे शहर से बाहर हैं. इसलिए वह इस संबंध में कुछ नहीं बोल सकती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










