चिराग से निकली आग ने तीन घरों को किया राख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Apr 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

नौतन : अंचल क्षेत्र के खड्डा श्रीनगर गांव में रविवार की रात चिराग से लगी आग में तीन घर जलकर राख हो गया. इस घटना में पांच बकरियां सहित कपड़ा, बर्तन सहित सारे समान जलकर स्वाहा हो गया. ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. आग लगी में राजेंद्र महतो, शिवजी महतो एवं […]
विज्ञापन
नौतन : अंचल क्षेत्र के खड्डा श्रीनगर गांव में रविवार की रात चिराग से लगी आग में तीन घर जलकर राख हो गया. इस घटना में पांच बकरियां सहित कपड़ा, बर्तन सहित सारे समान जलकर स्वाहा हो गया. ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया.
आग लगी में राजेंद्र महतो, शिवजी महतो एवं जगन महतो का घर जलकर राख हो गया.
अंचलाधिकारी श्यामकांत प्रसाद ने राजस्व कर्मचारी को राहत सामग्री मुहैया कराने का दिशा निर्देश दिया है. इधर रविवार को अगलगी में जले अग्निपीडि़त परिवारों को अंचल कार्यालय की ओर राहत सामग्री का वितरण कार्य विधायक नारायण प्रसाद साह के दिशा-निर्देश के आलोक में तेज कर दिया गया है. विधायक श्री साह ने कहा कि राहत वितरण में किसी प्रकार का भेदभाव और गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई किये जायेंगे.
परसौना सरेह में लगी आग 10 एकड़ फसलें बरबाद : मझौलिया. रूलही पंचायत अंतर्गत परसौना सरेह में अचानक आग लगने से लगभग 10 एकड़ की फसले बरबाद हो गयी. आग पर काबू ग्रामीणों के सहयोग से पाया गया.
आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण अपने-अपने पंप सेट लेकर पहुंचे और आग को बुझाने की कोशिश की. इस आग में विपिन पांडेय, ललन मिश्र, जग्रनाथ चौधरी, रमेश दूबे, कृष्णा ठाकुर, सुदामा साह, विजय सिंह की गेहूं,मक्का व जामुन की फसले जली है. वहीं आग लगने की सूचना गुड्डू पांडेय ने अंचलाधिकारी विरेंद्र मोहन को दी.
अग्निपीडि़तों की समस्या से रूबरू हुए विधायक : नौतन. तेज पछिया में रविवार को मंगलपुर कला और महुआहा गांव में अगलगी कांड में पीडि़त परिवारों से नौतन विधायक ने अग्निपीडि़तों की दशा देख गहरा दुख प्रकट किया. पीडि़तों को अंचल कार्यालय की ओर से राहत सामग्री का वितरण कराने में मदद किया. विधायक ने गरमी के मौसम में आग बुझाकर रखने तथा तेज हवा में आग नहीं जलाने की अपील लोगों से किया.
लाखों की संपत्ति स्वाहा
मैनाटांड : पुरूषोतमपुर थाना क्षेत्र के नकछेद बहुअरवा गांव में सोमवार को अगलगी में तीन घर जलकर राख हो गया. वहीं हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति आग के भेंट चढ़ गयी. अगलगी में सुदामा राम, जाकीर कुरैशी एवं अजीम अंसारी का घर जलकर राख हो गया.
वहीं घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन आदि लाखों रुपया का समान जलकर राख हो गया. पछिया हवा इतना तेज बह रहा था कि आग भयावह रूप ले चुका था. ग्रामीणों के भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




