हादसे में दूल्हे के पिता, भाई और जीजा की गयी जान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्घटना. बाइक व ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर दो बाइकों से बरात जा रहे थे चार लोग लौरिया/बेतिया : रामनगर-लौरिया मेन रोड के लचका पुल के समीप बाइक पर सवार होकर आ रहे बरातियों की ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गयी़ इसमें दूल्हे के पिता, बड़े भाई व जीजा की मौके पर ही मौत […]
विज्ञापन
दुर्घटना. बाइक व ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर
दो बाइकों से बरात जा रहे थे चार लोग
लौरिया/बेतिया : रामनगर-लौरिया मेन रोड के लचका पुल के समीप बाइक पर सवार होकर आ रहे बरातियों की ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गयी़ इसमें दूल्हे के पिता, बड़े भाई व जीजा की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है. घटना बुधवार की देर रात साढ़े आठ बजे की है. रामनगर के पलिया गांव निवासी पारस सहनी के पुत्र राम आशीष सहनी की बुधवार को शादी थी.
बरात श्रीनगर थाना क्षेत्र के पटजीरवा आ रही थी. दूल्हा राम आशीष के पिता पारस, बड़ा भाई संतोष सहनी, जीजा सिकंदर सहनी व बड़े भाई का साला अनिल सहनी दो बाइकों पर सवार होकर बरात में शामिल होने आ रहे थे़ रास्ते में लौरिया थाने के लचका पुल के पास बोलेरो से साइड लेने के चक्कर में अचानक दोनों बाइक एक ट्रक के सामने आ गये और जोरदार भिडंत हो गयी़ तेज रफ्तार की ट्रक ने पारस, संतोष व सिंकदर को रौंद दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि अनिल सहनी गंभीर रूप से घायल हो गया. इसे लौरिया अस्पताल से रेफर कर दिया गया है.
पुलिस ट्रक को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










