10 लीटर अवैध चुलाही शराब जब्त, धंधेबाज फरार

Published at :20 Apr 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
10 लीटर अवैध चुलाही शराब जब्त, धंधेबाज फरार

बेतिया : सूबे में पूर्ण शराबबंदी के बाद पुलिस व उत्पाद विभाग की कार्रवाई जारी है. इसी के तहत बसवरिया अंबेडकरनगर में नगर पुलिस व उत्पाद विभाग ने संयुक्त छापेमारी की. छापेमारी अवैध शराब के धंधेबाज अनिरूद्ध राम व विजय राम के घर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान 10 लीटर अवैध चुलाही का शराब […]

विज्ञापन

बेतिया : सूबे में पूर्ण शराबबंदी के बाद पुलिस व उत्पाद विभाग की कार्रवाई जारी है. इसी के तहत बसवरिया अंबेडकरनगर में नगर पुलिस व उत्पाद विभाग ने संयुक्त छापेमारी की. छापेमारी अवैध शराब के धंधेबाज अनिरूद्ध राम व विजय राम के घर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान 10 लीटर अवैध चुलाही का शराब जब्त कर लिया गया. जबकि छापेमारी टीम को चकमा देकर धंधेबाज भागने में सफल रहे.

उत्पाद निरीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि अंबेडकर नगर समुदायिक भवन के समीप अनिरूद्ध राम व विजय राम के यहां चुलाही का शराब बनाया जा रहा है. सूचना के आधार पर नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार व उत्पाद दारोगा सुरेश चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में छापेमारी की गयी. अनिरूद्ध राम के घर से 6 लीटर व विजय राम के घर से 4 लीटर चुलाही शराब जब्त किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन