पुलिस व उत्पाद विभाग ने चलाया अभियान

Published at :20 Apr 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस व उत्पाद विभाग ने चलाया अभियान

चनपटिया : स्थानीय थाना एवं उत्पाद विभाग के संयुक्त छापेमारी में शराब पीते दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वहीं 500 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब को बहाया गया. छापेमारी दल द्वारा मोतिछापर, लोहियरिया, धांगड़टोली, लौकरिया समेत आठ जगहों पर छापेमारी की गयी. छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा […]

विज्ञापन

चनपटिया : स्थानीय थाना एवं उत्पाद विभाग के संयुक्त छापेमारी में शराब पीते दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वहीं 500 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब को बहाया गया. छापेमारी दल द्वारा मोतिछापर, लोहियरिया, धांगड़टोली, लौकरिया समेत आठ जगहों पर छापेमारी की गयी.

छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि मोतीछापर निवासी अजय कुमार एवं लोहियरिया चौक निवासी गौरीशंकर महतो को दारू पीते पकड़ा गया तथा मोतिछापर से करीब 500 लीटर अवैध देशी गुड़ का बनाया दारू को खेत में बहाया गया. छापेमारी दल में उत्पाद विभाग के एकरामुल हक, सुरेश प्रसाद, थानाध्यक्ष आरके झा, नागेंद्र सिंह समेत सैप एवं गृह रक्षा वाहनी के जवान मौजूद थे.

मारपीट में चार घायल
नरकटियागंज . शिकारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर सकरौल गांव मे सोमवार की शाम हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए है़ घायलों की पहचान आलम अंसारी, असलम अंसारी, क्यामुद्दीन अंसारी तथा निजामुद्दीन अंसारी के रूप मे की गई है़ सभी घायलों का ईलाज स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया है़ घटना का कारण बच्चों का विवाद बताया जा रहा है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन